7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना को मिली बड़ी कामयाबी, एक हफ्ते में नाइजीरिया में मार गिराए 92 आतंकी

Nigerian Army Against Terrorism: नाइजीरिया की सेना देशभर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चला रही है जिससे आतंकवाद पर नकेल कसी जा सके। इसी अभियान में हाल ही में नाइजीरियाई सेना को बड़ी कामयाबी मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 07, 2025

Nigeria soldiers

Nigeria soldiers

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में आतंकवाद (Terrorism) एक गंभीर समस्या है। पिछले कुछ साल में नाइजीरिया में आतंकवाद की समस्या काफी बढ़ गई है। समय-समय पर देश में आतंकी हमलों के मामले भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए नाइजीरियाई सेना भी देश में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाती है और समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। हाल ही में नाइजीरियाई सेना ने फिर देश में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया।

एक हफ्ते में मार गिराए 92 आतंकी

नाइजीरिया की सेना ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले हफ्ते देश में अलग-अलग जगहों पर उन्होंने 92 आतंकियों को मार गिराया। सेना के प्रवक्ता ने नाइजीरिया में सुरक्षा की स्थिति पर मीडिया से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी।



यह भी पढ़ें- अमेरिका में एक लाख से ज़्यादा भारतीयों पर मंडरा रहा ‘स्वैच्छिक निर्वासन’ का खतरा

111 आतंकियों को किया गिरफ्तार, 75 बंधकों को कराया आज़ाद

नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि पिछले हफ्ते देश में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में 111 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान आतंकियों के कब्ज़े से 75 बंधकों को भी आज़ाद कराया गया, जिन्हें आतंकियों ने किडनैप कर लिया था।

आतंकी ठिकानों पर छापे में हथियार भी किए जब्त

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने सिर्फ आतंकियों का खात्मा और गिरफ्तारी पर ही नहीं, बल्कि उनके ठिकानों पर छापा मारने का भी काम किया। नाइजीरिया के सैनिकों ने अलग-अलग आतंकी ठिकानों पर छापा मारते हुए 117 हथियार और 2,939 राउंड गोला-बारूद भी बरामद किए। इन हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल ये आतंकी न सिर्फ सेना के खिलाफ करते थे, बल्कि सामान्य जनता में भी दहशत फैलाने के लिए करते थे।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को झटका, भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज