
Bad news for SBI credit card holders, will have to pay more for paying house rent
आज की दुनिया में ज्यादातर लोगों को क्रेडिट कार्ड के बिना जीवन असंभव लगता है, लगभग हर किसी के पर्स में कम से कम एक क्रेडिट कार्ड होता है। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड धारक हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने SBI क्रेडिट कार्ड से किराए (रेंट) के पेमेंट में लगने वाले चार्ज को 100% बढ़ा दिया है। जिसके बारे में SBI अपने ग्राहकों को मेल और मैसेज के जरिए सूचित कर रहा है। SBI अभी रेंट के पेमेंट में 99 रुपए और उसपर 18% की GST लेता है, लेकिन ये चार्ज 17 मार्च 2023 से बढ़कर 199 रुपए और उसपर 18% की GST लगेगा।
इसके साथ ही अगर आप जिस ऐप से घर के किराए का पेमेंट कर रहे हैं उसमें कोई सर्विस चार्ज लगता है तो वह भी अलग से लगेगा। इससे पहले SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड पर नवंबर 2022 में रेंट का पेमेंट करने पर ये चार्ज लगाए थे। उससे पहले रेंट का पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगता था।
रेंट पेमेंट ऑप्सन का मिस यूज होने के बाद सभी क्रेडिट कार्ड कंपनियों ने लगाया चार्ज
पहले घर का रेंट पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगता था, लेकिन जैसे-जैसे इसका यूज बढ़ने लगा तो क्रेडिट कार्ड कंपनियों ने अपने फायदे को देखते हुए इस पर भी सर्विस चार्ज लगा दिया। हालांकि क्रेडिट कार्ट कंपनियों की ओर से कहा जाता है कि ये चार्ज रेंट पेमेंट ऑप्सन के मिस यूज होने के कारण लगाया जा रहा है। इस ऑप्सन के जरिए लोग पैसे को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं और फिर उसे कैस के रूप में निकाल कर खर्च करते हैं।
क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने पर भी लगता है चार्ज
चेक के जरिए SBI क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करने पर 250 रुपए और उसपर 18% GST लगता है। हालांकि अगर आप ऑनलाइन किसी भी माध्यम से क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ता है।
Published on:
15 Feb 2023 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
