30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank holidays January 2023: जनवरी ने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाएं जरूरी काम

Bank Holidays in January 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल 2023 के लिए बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी। जनवरी महीने बैंक रविवार के सप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल 14 दिन हॉलिडे रहेगा।

2 min read
Google source verification
Bank holidays January 2023

Bank holidays January 2023

Bank Holidays in January 2023: 2022 के खत्म होने में कुछ दिन ही बाकी है। इसके बाद नया साल 2023 (New Year 2023) शुरू हो जाएगा। नए साल के शुरू होने से पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यदि बैंक से संबधित आपके कोई जरूरी काम काज है तो अगले महीने यानी जनवरी 2023 के लिए मत टालिए। क्योंकि जनवर में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे जनवरी में आपके पास बैंकों से जुड़े कोई जरूरी काम अटके सकते है। आइए जानते है जनवरी 2023 में कब कब बैंक की छुट्टियां रहने वाली है।


आरआईबी ने नए साल 2023 के लिए बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दिया है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में सप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं।


1 जनवरी 2023 : रविवार का अवकाश
14 जनवरी 2023 : महीने का दूसरा शनिवार
15 जनवरी 2023 : रविवार का अवकाश
22 जनवरी 2023 - रविवार का अवकाश
28 जनवरी 2023 : महीन का चौथा शनिवार
29 जनवरी 2023 - रविवार का अवकाश

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, दिसंबर 2023 तक मिलेगा फ्री राशन, जान लें ये 4 जरूरी नियम


1 जनवरी : नए साल यानी न्यू ईयर के मौके पर देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
2 जनवरी : नए साल की छुट्टी — मिजोरम
11 जनवरी : मिशनरी दिवस — मिजोरम
12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती — पश्चिम बंगाल
14 जनवरी : मकर संक्रांति/माघ बिहु — गुजरात, कर्नाटक, असम सिक्किम, तेलंगाना
15 जनवरी : पोंगल — पूरे देश में
23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती — असम
25 जनवरी : राज्यत्व दिवस — हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी : गणतंत्र दिवस — राष्ट्रीय छुट्टी पूरे देश में
31 जनवरी : मी-दम-मी-फी — असम

यह भी पढ़ें- 31 दिसंबर है ITR फाइल करने की आखिरी तारीख, 10 स्टेप्स में जाने ऑनलाइन कैसे करें फाइल


हालांकि, आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिये पैसे की लेनदेन का काम जारी रहेगा। ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी। इस सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।