30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday: क्या कल 1 मई को बंद रहने वाले हैं बैंक? देख लीजिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays May 2026: मई 2026 की शुरुआत बैंक छुट्टियों के साथ हो रही है। 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के कारण देशभर के बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे। महीने के दौरान बकरीद, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और शनिवार-रविवार को मिलाकर कई दिन कामकाज प्रभावित रहेगा।

2 min read
Google source verification
Bank Holidays

1 मई को बैंक बंद रहेंगे। (PC: File Photo)

RBI Bank Holiday List: अगर आप कल बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने का प्लान कर रहे हैं तो रुक जाइए। क्योंकि शुक्रवार, 1 मई 2026 को महीने के पहले ही दिन देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही कल शेयर बाजार में भी ट्रेंडिंग नहीं होगी। इतना ही नहीं, मई का पूरा महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। ऐसे में कैश की किल्लत या चेक क्लीयरेंस जैसे जरूरी कामों के लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी होगी।

कल 1 मई को क्यों है छुट्टी?

शुक्रवार, 1 मई को देश में एक साथ कई बड़े अवसर हैं। इसी वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार बैंकों में अवकाश रहेगा। कल बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म और ज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में देशभर में यह पर्व मनाया जाएगा।

इसके साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसके चलते दुनिया भर में लेबर डे मनाया जाता है। इसके अलावा कल महाराष्ट्र दिवस और पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती भी है, जिसके चलते भारत के अलग-अलग राज्यों में बैकों का अवकाश रहेगा। बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार (NSE-BSE) भी बंद रहेगा, यानी ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख (Date)दिन (Day)अवकाश / अवसर (Holiday / Occasion)
1 मई 2026शुक्रवारबुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस (लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत)
3 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
9 मई 2026शनिवारदूसरा शनिवार / रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
10 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
17 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
23 मई 2026शनिवारचौथा शनिवार
24 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
27 मई 2026बुधवारबकरीद (ईद-उल-अजहा) - अधिकांश राज्यों में छुट्टी
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (कुछ राज्यों में अतिरिक्त अवकाश, शेयर बाजार बंद)
31 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
Bank Holiday List May 2026

डिजिटल बैंकिंग देगी राहत

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। हालांकि, चेक क्लीयरेंस और पासबुक अपडेट जैसे फिजिकल काम बैंक खुलने पर ही हो सकेंगे।