30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुराने PF खाते में फंसा है पैसा? मदद के लिए EPFO ला रहा नया पोर्टल, जानिए आपको क्या करना है

E-PRAAAPTI Portal: EPFO जल्द ही ‘E-PRAAAPTI’ पोर्टल लॉन्च करेगा, जिससे आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए लोग अपने पुराने और निष्क्रिय PF खातों को आसानी से ट्रैक, एक्सेस और UAN से लिंक कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 30, 2026

EPFO लांच करेगा नया पोर्टल (Photo-X)

EPFO News: अगर आपके पुराने पीएफ खाते में पैसा फंसा है तो अब चिंता करने की बात नहीं है। इस समस्या को हल करने के लिए EPFO एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। इस पोर्टल का नाम ‘ई-प्राप्ति (EPFO e-PRAPTI portal)’ रखा गया है। इस सुविधा का फायदा उन लोगों को होगा जिनके पास UAN नंबर नहीं है या फिर जिनके पुराने EPF अकाउंट्स बंद हो चुके हैं। अब वे आधार-आधारित आसान प्रक्रिया से अपने पुराने अकाउंट्स को ट्रैक कर सकेंगे, UAN लिंक कर सकेंगे और उन्हें चालू भी कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पुराने EPF खातों की पहचान, ट्रैकिंग, UAN लिंकिंग और एक्टिवेशन को आसान बनाएगा। आधार आधारित सुरक्षित लॉगिन के जरिए सदस्य अपने पुराने खातों को एक्सेस कर पाएंगे और प्रोफाइल अपडेट के बाद UAN से जोड़ सकेंगे।

E-PRAAAPTI से क्या होगा फायदा?

  • पुराने और निष्क्रिय PF खातों की आसान पहचान और ट्रैकिंग
  • UAN लिंकिंग और अकाउंट एक्टिवेशन की सुविधा
  • कम डॉक्यूमेंटेशन और कम मैन्युअल दखल
  • पारदर्शिता और तेजी में सुधार

क्यों जरूरी है यह पोर्टल?

EPFO के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक 31.83 लाख बंद अकाउंट्स थे, जिनमें कुल 10,181 करोड़ रुपये का फंड पड़ा हुआ है। इनमें से कई अकाउंट 5-10 साल या इससे भी ज्यादा समय से बंद पड़े हैं।

क्या होता है इनऑपरेटिव अकाउंट

इनऑपरेटिव अकाउंट वे माने जाते हैं जिनमें सदस्य 55 साल की उम्र के बाद रिटायर हो चुके हों और 3 साल तक कोई योगदान न आया हो। इसके अलावा 55 साल से कम उम्र में भी अगर योगदान नहीं हो रहा, तो 58 साल तक ब्याज मिलता रहता है।

FY26 में शानदार प्रदर्शन

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 8.31 करोड़ क्लेम्स सेटल किए जा चुके हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बहुत बेहतर है। इनमें से 74% एडवांस क्लेम्स ऑटो मोड में प्रोसेस हुए और 98.7% क्लेम्स 20 दिनों से भी कम समय में सेटल किए गए।

EPFO कुल 27.05 लाख प्रतिष्ठानों को कवर करता है, जिनमें 34.63 करोड़ सदस्य हैं। इनमें से 7.98 लाख प्रतिष्ठान अभी भी योगदान दे रहे हैं। EPFO का कुल फंड ₹28.34 लाख करोड़ से ज्यादा है।