
सोने चांदी में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.14 फीसदी या 209 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। फेड ने 29 अप्रैल को लगातार तीसरी बार ब्याज दर को 3.5%-3.75% रखने का फैसला लिया। इस फैसले के बाद सोने में वैल्यू बाइंग देखी जा रही है।
हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते सोने में उछाल सीमित रही। गुरुवार सुबह क्रूड ऑयल WTI 3.37 फीसदी या 3.60 डॉलर की बढ़त के साथ 110.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 6.41 फीसदी या 7.57 डॉलर की बढ़त के साथ 125.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.51 फीसदी या 1218 रुपये की बढ़त के साथ 2,39,472 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमत में आज मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,561.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.09 फीसदी या 4.15 डॉलर की गिरावट के साथ 4,543.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.38 फीसदी या 0.28 डॉलर की बढ़त के साथ 72.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.73 फीसदी या 0.52 डॉलर की बढ़त के साथ 71.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।
Updated on:
30 Apr 2026 10:27 am
Published on:
30 Apr 2026 10:27 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
