
बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर (फाइल फोटो)
Bank Rule 1 November 2025: हर महीने की पहली तारीख को कई छोटे-बड़े नियमों में बदलाव होता है। एक नवंबर 2025 से आप अपने बैंक खातों में एक, दो नही बल्कि चार लोगों को नामांकित कर सकते है। नवंबर 2025 से बैंकिंग ग्राहकों के पास अपने खातों के लिए अधिकतम चार नामांकित व्यक्ति चुनने की सुविधा होगी। इस कदम का उद्देश्य बैंकों में दावा निपटान को मानकीकृत और सुव्यवस्थित करना है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के अंतर्गत प्रमुख नामांकन प्रावधान 1 नवंबर, 2025 से प्रभावी होंगे। यह अधिनियम 15 अप्रैल 2025 को अधिसूचित किया गया था, जिसमें पांच कानूनों में कुल 19 संशोधन किए गए हैं (रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम, 1934; बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949; भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955; और बैंकिंग कंपनियां (अधिग्रहण और उपक्रमों का हस्तांतरण) अधिनियम, 1970 और 1980)।
ये प्रावधान खाताधारकों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार नामांकन करने में लचीलापन प्रदान करते हैं। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में दावा निपटान में एकरूपता, पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखते हैं। बैंकिंग कंपनी (नामांकन) नियम, 2025, जो एकाधिक नामांकन करने, रद्द करने या नामित करने के लिए प्रक्रियाओं और प्रपत्रों की रूपरेखा तैयार करेगा, इन प्रावधानों को सभी बैंकों में लागू करने के लिए जारी किया जाएगा। ग्राहक अब अपने खाते में एक साथ या क्रमवार (simultaneous या successive) चार लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं। इससे खातेधारक अपनी पसंद के अनुसार नामांकन तय कर सकेंगे।
Updated on:
23 Oct 2025 05:16 pm
Published on:
23 Oct 2025 05:16 pm
