भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पैसे की कमी के कारण देश में 80 फीसदी मेडिकल इमरजेंसी केे मामले बिगड़ जाते हैं। दुर्घटना के समय न सिर्फ इलाज पर आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं, बल्कि आपकी कमाने की क्षमता भी घट जाती है। ऐसे स्थिति में मेडिकल इंश्योरेंस आपकी काफी मदद करता है। हेल्थ इंश्योरेंस में थोड़े प्रीमियम पर आप बड़े मेडिकल खर्च से बच सकते हैं।