
Modi's Budget will be master stroke in Indian election 2019
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देश का अंतरिम बजट पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले यह इस सरकार का आखिरी बजट होगा। माना जा रहा है कि यह बजट पूरी तरह से चुनावी या लोकप्रिय बजट होगा। जानकारी के मुताबिक सरकार बजट में लोक लुभावने घोषणाएं कर सकती हैं।
चुनावी बजट में राहत की उम्मीद ज्यादा
बात आयकर सीमा की हो या किसानों के नई घोषणाओं की या युवाओं मतदाताओं को लुभाने की। सरकार इस बार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। बजट के साथ-साथ इस बजट सत्र में सरकार कई तरह के बिल भी पास कराने की कोशिश करेगी। बता दें कि देश भर में किसान अपनी मांगों के पूरी नहीं होने की वजह से सरकार से लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। किसानों की इस नाराजगी का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में भुगतना पड़ा था। इसलिए किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखते हुए सरकार अंतरिम बजट पेश कर सकती है।
Updated on:
01 Feb 2019 09:58 am
Published on:
01 Feb 2019 07:35 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
