25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल के 70 डॉलर से नीचे आते ही टूट गया सोना, चांदी में 10,000 रुपये की गिरावट, जानें आपके शहर में गोल्ड के रेट

Gold Rate in Delhi: कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने पर दबाव बन रहा है। यही कारण है कि कीमतें काफी गिर गई हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 25, 2026

Gold Rate Today

सोने-चांदी में काफी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 25th June 2026: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भाव लाल निशान पर दिखाई दिये हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज गुरुवार को सुबह 11 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 2780 रुपये गिरकर 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 2550 रुपये टूटकर 1,28,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2080 रुपये गिरकर 1,05,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

चांदी 10,000 रुपये हुई सस्ती

चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह चांदी का हाजिर भाव 10,000 रुपये गिरकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

क्यों गिरे सोने के भाव?

कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को युद्ध से पहले के स्तर के करीब आ गई हैं। WTI क्रूड फिसलकर 69.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड गिरकर 72.51 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही तेज हुई है, इससे ग्लोबल क्रूड सप्लाई में सुधार आया है। ऐसे में ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितताएं और महंगाई को लेकर चिंता कम हुई है। यही कारण है कि सोने पर दबाव बन रहा है।

बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,350₹1,31,400₹1,09,810
मुंबई₹1,40,130₹1,28,450₹1,05,100
दिल्ली₹1,40,280₹1,28,600₹1,05,250
कोलकाता₹1,40,130₹1,28,450₹1,05,100
बेंगलुरु₹1,40,130₹1,28,450₹1,05,100
हैदराबाद₹1,40,130₹1,28,450₹1,05,100
केरल₹1,40,130₹1,28,450₹1,05,100
पुणे₹1,40,130₹1,28,450₹1,05,100
वडोदरा₹1,40,180₹1,28,500₹1,05,150
अहमदाबाद₹1,40,180₹1,28,500₹1,05,150

MCX पर सोने-चांदी के भाव

बुधवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का घरेलू वायदा भाव 0.16 फीसदी या 222 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। बुधवार को इसमें 5,259 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव आज सुबह 0.74 फीसदी या 1575 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसमें बुधवार को 12,759 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.25 फीसदी या 9.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,998.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.23 फीसदी या 8.93 डॉलर की गिरावट के साथ 3,990.48 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.62 फीसदी या 0.95 डॉलर गिरकर 57.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.29 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 57.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।