7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिस्को ने पेश किए भारत में निर्मित 3 उत्पाद

कंपनियों को डिजिटल परिवर्तन में सक्षम बनाने के लिए सिस्को इंडिया ने गुरुवार को अपनी 20वीं सालगिरह पर यहां भारत में निर्मित अपने तीन नए उत्पाद लॉन्च किए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Kumar

Dec 11, 2015

कंपनियों को डिजिटल परिवर्तन में सक्षम बनाने के लिए सिस्को इंडिया ने गुरुवार को अपनी 20वीं सालगिरह पर यहां भारत में निर्मित अपने तीन नए उत्पाद लॉन्च किए। नए उत्पाद कंपनियों को एक नए अंदाज में अपनी सेवाएं देने में सक्षम बनाएंगे।

कंपनी ने यहां एक बयान जारी कर तीनों उत्पादों की लॉचिंग की जानकारी दी। तीनों उत्पादों में शामिल हैं: डाटा केंद्रों के अंदर और डाटा केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 'नेटवर्क कन्वर्जेंस सिस्टम (एससीएस) 1000 सीरीजÓ, नेटवर्किंग क्षमता का विस्तार करने के लिए 'नेटवर्क कनवर्जेंस सिस्टम (एनसीएस) 5000 सीरीजÓ और बड़ी संख्या में उपकरणों के इंटरनेट ट्रैफिक के प्रबंधन के लिए 5520/8540 सिरीज वायरलेस लेन कंट्रोलर।

बयान में कहा गया है कि नवाचार सिस्को संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है और कम्पनी ने वित्तवर्ष 2014-2015 में शोध एवं विकास (आरएंडडी) पर करीब 6.3 अरब डॉलर खर्च किए हैं। सिस्को इण्डिया ने भारत में अपने 20 साल के दौरान वैश्विक स्तर पर 1000 पेटेंट्स दाखिल किए हैं, जिनमें से 600 पेटेंट उसे मिल गए हैं।