4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का दिवाली बोनस मंजूूर, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

सरकार ने Ad Hoc Bonus को मंजूरी दे दी है। यह बोनस ग्रुप सी और बी के कर्मचारियों को मिलेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Sep 30, 2025

MP government aims to increase per capita income to Rs 22.50 lakh

MP government aims to increase per capita income to Rs 22.50 lakh (फोटो : फ्री पिक)

Diwali Bonus : रेलवे और डाक विभाग के बाद अब केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले अपने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस (Ad-hoc Bonus) मंजूर कर दिया है। राष्ट्रपति की अनुमति के बाद जारी इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार ग्रुप सी और ग्रुप बी के नॉन-गजटेड कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।

किसे मिलेगा बोनस

  • सभी केंद्रीय कर्मचारी जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे और कम से कम 6 महीने की लगातार सेवा पूरी की है।
  • केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारी।
  • वे संघ शासित प्रदेश (Union Territories) के कर्मचारी, जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे का पालन करते हैं और किसी अन्य बोनस योजना के तहत कवर नहीं हैं।
  • कुछ शर्तों के तहत अस्थायी Ad-hoc कर्मचारी और कैजुअल लेबर भी।

कितना मिलेगा बोनस

  • बोनस के कैलकुलेशन के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा 7000 रुपये तय की गई है।
  • इसके मायने हैं कि एक कर्मचारी को 30 दिन के बोनस के रूप में करीब 6908 रुपये मिलेंगे।
  • कैजुअल लेबर, जिन्होंने लगातार 3 साल तक कम से कम 240 दिन (या 206 दिन, अगर दफ्तर 5 दिन हफ्ते का चलता है) काम किया है, उन्हें 1184 रुपये बोनस मिलेगा।

किन्हें नहीं होगा फायदा

  • वे कर्मचारी जो 31 मार्च 2025 से पहले रिटायर, इस्तीफा दे चुके हैं या उनकी मृत्यु हो गई है
  • डेपुटेशन पर बाहर गए कर्मचारियों को बोनस उनकी उधार लेने वाली संस्था से मिलेगा।
  • पार्ट-टाइम कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

सरकार पर कितना बोझ पड़ेगा

बोनस का खर्च संबंधित मंत्रालयों और विभागों को अपने मौजूदा बजट प्रावधानों से ही उठाना होगा। अलग से कोई अतिरिक्त रकम नहीं दी जाएगी। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।