27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी, कल्याण ज्वैलर्स और जोयालुक्कास में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: डॉलर में गिरावट और यूएस फेड रेट कट को लेकर बढ़ती उम्मीदों के चलते सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। चांदी भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 25, 2026

Gold Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर सोने का भाव 3.48 फीसदी या 4,953 रुपये की बढ़त के साथ 1,47,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 5.27 फीसदी या 11,809 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों बढ़े सोने के रेट?

क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। क्रूड ऑयल WTI बुधवार को गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। डॉलर में भी गिरावट देखी जा रही है। इससे अमेरिका में रेट कट को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, जिससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,40,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,37,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,24,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,13,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 90,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क बुधवार, 25 मार्च 2026 को 22 कैरेट सोना 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,07,510 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,43,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलर्स का नाम18 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,07,5101,31,4001,43,350
कल्याण ज्वैलर्स1,34,450
जोयालुक्कास1,10,0001,34,4501,46,670

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 25 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में बुधवार, 25 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।