4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: गिर गए सोने के भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। सोना वायदा 1,00,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 05, 2025

Gold Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। (PC: Gemini)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने के भाव 0.25 फीसदी या 258 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करते दिखे। डॉलर में नरमी, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट, यूएस जॉब डेटा के उम्मीद से कमजोर रहने और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसीज को लेकर अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

चांदी की कीमतें टूटी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में चांदी के वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.16 फीसदी या 179 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,057 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

24 कैरेट गोल्ड का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 97,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 89,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 81,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 64,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.08 फीसदी या 2.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,423.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.07 फीसदी या 2.52 डॉलर की गिरावट के साथ 3,371.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर चांदी 0.10 फीसदी या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 37.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.03 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 37.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Story Loader