10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 14, 18, 22 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। डॉलर में तेजी के चलते सोने-चांदी में निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 10, 2026

Gold Price Today

सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार दोपहर सोने का वायदा भाव 0.80 फीसदी या 1224 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.21 फीसदी या 2,948 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,33,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,21,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 96,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को 22 कैरेट सोना 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,15,080 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 10 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ज्वैलर्सकैरेटकीमत (रु./10 ग्राम)
तनिष्क24K1,53,440
तनिष्क22K1,40,650
तनिष्क18K1,15,080
कल्याण ज्वैलर्स22K1,40,250
मालाबार गोल्ड & डायमंड्स22K1,40,250
मालाबार गोल्ड & डायमंड्स18K1,14,750
मालाबार गोल्ड & डायमंड्स14K89,250

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,14,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 89,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.95 फीसदी या 46 डॉलर की गिरावट के साथ 4,772 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी का वैश्विक वायदा भाव इस समय 1.43 फीसदी या 1.09 डॉलर की गिरावट के साथ 75.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।