16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, तनिष्क, मालाबार और जोयालुक्कास में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: अमेरिका में शटडाउन के खत्म होने के चलते डॉलर में गिरावट आई है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Nov 13, 2025

Gold Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: Freepik)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी आज सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुरुवार शाम एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.99 फीसदी या 1256 रुपये की बढ़त के साथ 1,27,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.66 फीसदी या 2689 रुपये की बढ़त के साथ 1,64,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का हाजिर भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,26,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,12,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,02,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 81,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,17,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,28,240 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)14 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,28,2401,17,55096,180
जोयालुक्कास1,28,6201,17,90096,460
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,17,90096,46075,030

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,28,620 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 96,460 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव 96,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 75,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।