
Gold Silver Price on 17 January: आज 17 जनवरी, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता और उछाल के मिले-जुले रुझान देखने को मिले। भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹81,420 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि चांदी ₹96,500 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह दिन खास रहा। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने- चांदी के भाव।
दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)
24 कैरेट सोना: ₹81,420 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹96,500 प्रति किलोग्राम
मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)
24 कैरेट सोना: ₹81,270 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹96,500 प्रति किलोग्राम
जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)
24 कैरेट सोना: ₹81,420 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹96,500 प्रति किलोग्राम
कोलकाता (Gold Silver Price in Kolkata)
24 कैरेट सोना: ₹81,270 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹96,500 प्रति किलोग्राम
नोएडा (Gold Silver Price in Noida)
24 कैरेट सोना: ₹81,420 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹96,500 प्रति किलोग्राम
लखनऊ (Gold Silver Price in Lucknow)
24 कैरेट सोना: ₹81,420 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹96,500 प्रति किलोग्राम
चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)
24 कैरेट सोना: ₹81,270 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,04,000 प्रति किलोग्राम
सोने में निवेश करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच करना जरूरी है। हॉलमार्क के माध्यम से सोने की गुणवत्ता को प्रमाणित किया जा सकता है। यह ग्राहकों को यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि सोना असली है।
24 कैरेट: हॉलमार्क संख्या 999
22 कैरेट: हॉलमार्क संख्या 916
18 कैरेट: हॉलमार्क संख्या 750
ग्राहक BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क देखकर यह पहचान सकते हैं कि उनका सोना प्रमाणिक है। इसके अतिरिक्त, BIS Care ऐप का उपयोग करके भी हॉलमार्क नंबर दर्ज कर सोने की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।
कैरेट सोने की शुद्धता को मापने का एक पैमाना है। यह बताता है कि सोने में कितनी मात्रा में अन्य धातु (जैसे चांदी या तांबा) मिलाई गई है।
24 कैरेट सोना: यह 100% शुद्ध होता है, जिसमें कोई अन्य धातु नहीं होती।
22 कैरेट सोना: इसमें 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी 8.4% अन्य धातुएं होती हैं।
18 कैरेट सोना: इसमें 75% शुद्ध सोना और 25% अन्य धातुएं होती हैं।
वर्तमान में सोने और चांदी में निवेश सुरक्षित और लाभदायक विकल्प माने जाते हैं। ये न केवल मुद्रास्फीति से बचाव करते हैं बल्कि बाजार में उथल-पुथल के समय स्थिरता प्रदान करते हैं।
Updated on:
17 Jan 2025 10:48 am
Published on:
17 Jan 2025 10:46 am
