13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन बढ़े सोने के भाव, जानिए आपके शहर में आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती के बाद सोने की कीमत में उछाल देखा जा रहा है। 45800 के स्तर तक लुढ़कने के बाद सोना ने मजबूती दिखाना शुरू कर दिया है, जबकि चांदी के दाम में भी 12 अगस्त को . 20 फीसदी की तेजी दिखी।
2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Aug 12, 2021

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में लगातार सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। ये बढ़ोतरी लगातार दूसरे दिन हुई है। जबकि इससे पहले सप्ताह के शुरुआती दिनों सोमवार और मंगलवार को कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

गुरुवार ( 12 अगस्त 2021 ) को सोना 440 रुपए की बढ़त के साथ 47570 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को इसकी कीमत 47130 रुपए थे। वहीं चांदी में 130 रुपए की तेजी देखने को मिली। बुधवार को जहां चांदी 64230 रुपए प्रति किलो थी। वहीं गुरुवार को ये 64360 रुपए पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः पैसा नहीं है तो चिंता की बात नहीं, अब इंडिया में भी बिटकॉइन से खरीदें पिज्जा, कॉफी और बर्गर

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी
सोना की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को सोना 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,130 पर था तो वहीं गुरुवार के इसकी कीमतों में एक बार फिर 0.93 फीसदी का इजाफा हुआ। 12 अगस्त को इसकी कीम 47,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

वहीं चांदी के भाव में भी .20 फीसदी की बढ़ोतरी गुरुवार को देखने को मिली। 12 अगस्त तक प्रति किलो चांदी 64360 पर पहुंच गई। हालांकि बुधवार को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को सोना-चांदी दोनों में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी।








प्रमुख शहरों में सोना प्रति 10 ग्राम भाव ( 12 अगस्त 2021 )






















































शहर22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली43,45047,400
मुंबई43,52347,480
कोलकाता43,45947,410
चेन्नई43,64347,610
बेंगलुरू43,55147,510
हैदराबाद43,58847,550
जयपुर43,51447,470
लखनऊ43,53347,490

भोपाल


43,56047,520

यह भी पढ़ेंः रोबोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज को खरीदेगी जापान की टेक्नोप्रो, 805 करोड़ में हुआ करार

रुपए की मजबूती के बाद बढ़े सोने के दाम
डॉलर इंडेक्स में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती के बाद सोने की कीमत में उछाल देखा जा रहा है। यही वजह है कि लगातार दूसरे दिन भी कीमतों में इजाफा हुआ है। 45800 के स्तर तक लुढ़कने के बाद सोना ने मजबूती दिखाना शुरू कर दिया है।