4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसा नहीं है तो चिंता की बात नहीं, अब इंडिया में भी बिटकॉइन से खरीदें पिज्जा, कॉफी और बर्गर

  कैश देने के बदले Unocoin के यूजर्स डिजिटल कॉइन के इस्तेमाल से वाउचर खरीदेंगे। इन वाउचर का इस्तेमाल कंज्यूमर आइटम्स खरीदने के लिए किया जा सकेगा। Unocoin ने वाउचर खरीदने के लिए 100 रुपए से 5,000 रुपए तक की बिटकॉइन की रेंज तय की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Aug 2021, 9:02 PM IST

bitcoin

Bitcoin

नई दिल्ली। अभी तक खाने पीने की चीजों से लेकर अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए पैसा का होना जरूरी माना जाता रहा है। लेकिन अब वैसा नहीं है। अगर आपके पास पैसा नहीं तो भी चिंता करने की बात नहीं है। आप बिटक्वॉइन ( Bitcoin ) से भी कर सकते हैं कंज्यूमर आइटम्स ( Consumer Items ) की खरीदारी। इसमें पिज्जा, बर्गर, कॉफी से लेकर आइसक्रीम व अन्य खाने-पीने का सामान भी शामिल है। अब Unocoin देश में अपने यूजर्स को बिटकॉइन से प्रतिदिन के इस्तेमाल वाले कंज्यूमर आइटम्स खरीदने की सुविधा देगा।

Read More: एक से ज्यादा है बैंक एकाउंट तो जल्द करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

ऐसे खरीदें बिटकॉइन से कंज्यूमर आईटम्स

किसी कंज्यूमर आइटम्स के लिए कैश देने के बदले Unocoin के यूजर्स डिजिटल कॉइन के इस्तेमाल से वाउचर खरीदेंगे। इन वाउचर का इस्तेमाल कंज्यूमर आइटम्स खरीदने के लिए किया जा सकेगा। Unocoin ने वाउचर खरीदने के लिए 100 रुपए से 5,000 रुपए तक की बिटकॉइन की रेंज तय की है। इसके साथ ही यह उन ब्रांड्स की जानकारी अपने मोबाइल ऐप पर देगा जिनके लिए वाउचर खरीदे जा सकते हैं। वाउचर खरीदने पर उसकी राशि यूजर के क्रिप्टो वॉलेट से बिटकॉइन के तौर पर काटी जाएगी। इसके बाद यूजर को वाउचर कोड भेजा जाएगा जिसका इस्तेमाल कंज्यूमर आइटम्स को खरीदने में कर पाएंगे।

Read More: RBI: नए नियम का ग्राहक उठा सकते हैं लाभ, 01 अक्टूबर से बैंकों को भुगतना पड़ेगा जुर्माना

Zebpay ने सबसे पहले की थी फ्लिपकार्ट के साथ वाउचर्स की पार्टनरशिप

हालांकि, Unocoin इस तरह की कोशिश करने वाली पहली फर्म नहीं है। इससे पहले Zebpay ने फ्लिपकार्ट के साथ बिटकॉइन के लिए कस्टमर वाउचर्स की पार्टनशिप की थी। Unocoin की शुरुआत इंडिया में 2013 में हुई थी। सबसे पहले इसने क्रिप्टो वॉलेट के तौर पर बिजनेस शुरू की थी। उसके बाद यूनोक्वॉइन ने एक्सचेंज भी खोला था।

बिटकॉइन के प्राइस में आई तेजी

यूनिकॉइन के इस योजना का खुलासा होने के बाद बिटकॉइन के प्राइस में हाल के दिनों में तेजी आई है। इसके साथ ही देश में क्रिप्टो एक्सचेंजों को भी इससे फायदा हुआ है। CoinDCX की वैल्यू में अच्छी तेजी आने के बाद यह देश का पहला यूनिकॉर्न क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया है। हाल ही में इसने इनवेस्टर्स से 9 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था।

क्या है बिटकॉइन?

बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है। यह एक प्रक्रार की डिजिटल करेंसी है जो क्रिप्टोग्राफी के नियमों के आधार पर संचालित और बनाई जाती है। क्रिप्टोग्राफी कोडिंग की भाषा को सुलझाने की कला है।

Read More: EPFO: 6 करोड़ PF खाताधारक 01 सितंबर से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं आएगा अकाउंट में पैसा