
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुध्वार को (04 मई, 2022) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Gold Price) 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,910 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक में तेज हुई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,840 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,910 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,840 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,584 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,910 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,667 और 24 कैरेट सोना 52,000 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,603 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,930 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,804 और 24 कैरेट 52,150 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 47,584 | 51,910 |
| मुंबई | 47,667 | 52,000 |
| कोलकाता | 47,603 | 51,930 |
| चेन्नई | 47,804 | 52,320 |
| बेंगलुरू | 47,703 | 52,040 |
| हैदराबाद | 47,740 | 52,080 |
| जयपुर | 47,658 | 51,990 |
| लखनऊ | 47,676 | 43,342 |
| अहमदाबाद | 47,731 | 52,070 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,290 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,290 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें- FD पर रिटर्न: SBI, ICICI और HDFC में जानिए कहां मिल रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
Published on:
04 May 2022 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
