12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में आया कितना उछाल, जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थमता नजर आ रहा है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Dec 19, 2024

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थमता नजर आ रहा है। बुधवार को सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। सोना मंगलवार के पिछले बंद भाव 76,362 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले आज सोना बढ़कर 76,658 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 88,525 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 89,060 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम।

ये भी पढ़े:-इस IPO ने ली धमाकेदार एंट्री, हर शेयर पर बंपर कमाई, 87% बढ़ा भाव- बेचें या HOLD करें?

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Today)

दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)

24 कैरेट सोना: ₹77,280 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,850 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो

मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)

24 कैरेट सोना: ₹77,280 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,850 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो

जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)

24 कैरेट सोना: ₹77,280 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,850 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो

पटना (Gold Silver Price in Patna)

24 कैरेट सोना: ₹77,180 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,750 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो

कोलकता (Gold Silver Price in Kolkata)

24 कैरेट सोना: ₹77,130 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,700 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो

चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)

24 कैरेट सोना: ₹77,130 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,850 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹89,445 प्रति किलो

सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग का महत्व

सोने (Gold Silver Price Today) की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्किंग को जरूर परखें। हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की गारंटी देता है और धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है। भारत में 22 कैरेट सोने के आभूषण सबसे अधिक प्रचलित हैं, जिनकी शुद्धता 91.6% होती है।

हॉलमार्क नंबर का मतलब

999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)

उदाहरण के लिए, अगर सोने पर "916" अंकित है, तो वह 22 कैरेट का है, जिसकी शुद्धता 91.6% है।

सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें?

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के हिसाब से लगाया जाता है। 24 कैरेट सोना 100% शुद्ध होता है। यदि आपके पास 22 कैरेट सोना है, तो उसकी शुद्धता जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं:

शुद्धता प्रतिशत = (22/24) x 100 = 91.6%

सोना-चांदी क्यों हैं सुरक्षित निवेश?

सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) को हमेशा से सुरक्षित निवेश माना गया है। ये न केवल आभूषण के रूप में खरीदे जाते हैं, बल्कि आर्थिक अस्थिरता के समय इनकी मांग और भी बढ़ जाती है। बाजार में गिरावट के समय सोना और चांदी निवेशकों को सुरक्षित विकल्प प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़े:-भगोड़े Vijay Mallya की संपत्ति से कितने हजार करोड़ की रिकवरी हुई? निर्मला सीतारमण ने दिया पूरा हिसाब

कीमत कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की जाती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों और रुपये की स्थिति के आधार पर तय की जाती हैं। इसके अलावा, स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दामों में अंतर हो सकता है।