7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने से पहले जानिए लेटेस्ट प्राइस

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोना प्रति दस ग्राम 24 कैरेट की कीमत 48,6000 रुपए में मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
gold silver price today

gold silver price today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (27 जुलाई, 2021) सोना प्रति दस ग्राम 24 कैरेट की कीमत 48,600.00 रुपए और 22 कैरेट सोना 46,290.00 रुपए में मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 72,300.00 रुपए बिक रहा है। पिछले महीने जून में दस ग्राम 24 कैरेट सोना सबसे नीचे 47,710 रुपए पर था जबकि सबसे उपर 52,650 रुपए पर था। वहीं चांदी सबसे नीचे 67,600 रुपए पर थी और सबसे 73,400 रुपए पर पहुंची थी।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,290 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,600 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,330 और 24 कैरेट सोना 48,650 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,900 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,250 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,570 और 24 कैरेट 47,850 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

ये भी पढ़ें: Amazon prime Day और Flipkart Big saving day सेल शुरू, इन स्टेप्स को फॉलो कर करें सही खरीदारी




























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,29048,600
बेंगलुरू46,50048,830
चेन्नई45,06047,310
कोलकाता46,45048,770
हैदराबाद45,06047,310
हैदराबाद45,06047,310
मुंबई45,88048,170
भोपाल4588048,170
जयपुर45,84048,130
लखनऊ46,29048,600

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपना काम


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।