
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जो निवेशकों और ग्राहकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। आज 13 जनवरी सोमवार को सोने की कीमत बढ़कर ₹80,220 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं, जबकि चांदी ₹94,500 प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने-चांदी के ताजा भाव और सोने की शुद्धता जांचने के तरीके।
दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)
24 कैरेट सोना ₹80,220 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,550 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, चांदी ₹94,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹80,070 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,400 प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी का भाव ₹94,500 प्रति किलोग्राम पर है।
जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹80,220 और 22 कैरेट सोना ₹73,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी भी ₹94,500 प्रति किलोग्राम पर मिल रही है।
कोलकाता (Gold Silver Price in Kolkata)
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹80,070 और 22 कैरेट सोना ₹73,400 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव यहां ₹94,500 प्रति किलोग्राम है।
नोएडा (Gold Silver Price in Noida)
नोएडा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹80,220 और 22 कैरेट सोना ₹73,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी ₹94,500 प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।
लखनऊ (Gold Silver Price in Lucknow)
लखनऊ में आज सोने के दाम 24 कैरेट ₹80,220 और 22 कैरेट ₹73,550 प्रति 10 ग्राम पर हैं। चांदी का रेट ₹94,500 प्रति किलोग्राम है।
चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹80,070 और 22 कैरेट सोना ₹73,400 प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी का भाव ₹1,02,000 प्रति किलोग्राम है।
सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क देखना बेहद जरूरी है। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता का प्रमाण है। प्रत्येक कैरेट का हॉलमार्क अलग होता है:
कैरेट सोने की शुद्धता को दर्शाता है। 24 कैरेट का मतलब 100% शुद्ध सोना, जबकि 22 कैरेट में 91.6% सोना और बाकी धातुएं होती हैं। अगर आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं, तो उनकी शुद्धता का प्रतिशत जानने के लिए 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
सोने की शुद्धता चेक करने के लिए बीआईएस (BIS) हॉलमार्क सबसे महत्वपूर्ण मानक है। इसके अलावा, ग्राहक सोने की जांच BIS Care ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं। ऐप पर हॉलमार्क नंबर दर्ज करने से सोने की प्रमाणिकता का पता लगाया जा सकता है।
Updated on:
13 Jan 2025 10:26 am
Published on:
13 Jan 2025 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
