12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में आज कितनी आई गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Price Today: आज 20 दिसंबर शुक्रवार के दिन सोने-चांदी की नई कीमत जारी हो गई है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Dec 20, 2024

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। सोना पिछले बंद भाव 76,658 रुपए से बढ़कर 77,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी का भाव 89,060 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 91,400 रुपए प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव भी जानें। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव।

ये भी पढ़े:-आपको बनाना है अपना घर, तो ऐसे करें पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Today)

दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)

24 कैरेट सोना: ₹77,270 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,840 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,400 प्रति किलो

मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)

24 कैरेट सोना: ₹77,120 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,690 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,400 प्रति किलो

जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)

24 कैरेट सोना: ₹77,270 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,840 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,400 प्रति किलो

पटना (Gold Silver Price in Patna)

24 कैरेट सोना: ₹77,170 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,740 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,400 प्रति किलो

कोलकाता (Gold Silver Price in Kolkata)

24 कैरेट सोना: ₹77,120 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,690 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,400 प्रति किलो

चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)

24 कैरेट सोना: ₹77,120 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,690 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹98,900 प्रति किलो

सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग का महत्व

सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्किंग को जरूर परखें। हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की गारंटी देता है और धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है। भारत में 22 कैरेट सोने के आभूषण सबसे अधिक प्रचलित हैं, जिनकी शुद्धता 91.6% होती है।

हॉलमार्क नंबर का मतलब

  • 999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
  • 916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
  • 875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
  • 750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
  • 585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
  • 375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)

उदाहरण के लिए, अगर सोने पर "916" अंकित है, तो वह 22 कैरेट का है, जिसकी शुद्धता 91.6% है।

सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें?

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के हिसाब से लगाया जाता है। 24 कैरेट सोना 100% शुद्ध होता है। यदि आपके पास 22 कैरेट सोना है, तो उसकी शुद्धता जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं:

शुद्धता प्रतिशत = (22/24) x 100 = 91.6%

ये भी पढ़े:-10 साल सर्विस और 50 की उम्र पर भी मिल सकती है पेंशन, जानें स्कीम्स की डिटेल्स

कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की जाती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों और रुपये की स्थिति के आधार पर तय की जाती हैं। इसके अलावा, स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दामों में अंतर हो सकता है।