9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब रात 1 बजे तक घर बैठे पहुंचेगा जरूरत का सारा सामान, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से करना होगा ऑर्डर

Online Grocery Shoping: रोजमर्रा में यूज होने वाले घर के सामानों की ऑनलाइन शॉपिंग में अब एक नई सुविधा शुरू हो गई है। ऑनलाइन शॉपिंग की कई कंपनियां अब रात के एक बजे तक सामानों की डिलीवरी कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
photo_6129616942638674444_x.jpg

Grocery, Food Delivery App Night Delivery time Extended, now till 1 AM you can order your wishlist

Online Grocery Shoping: तेजी से डिजिटल हो रहे मौजूदा समय में ऑनलाइन शॉपिंग अब घर-घर की बात हो गई है। दिल्ली-मुबंई जैसे मेट्रों शहरों से निकलकर ऑनलाइन शॉपिंग अब छोटे शहर और कस्बों तक पहुंच चुकी है। ऑनलाइन शॉपिंग की कंपनियों ने एक तरफ जहां अपने एरिया रेडियस को बढ़ाया है वहीं अब समय के रेडियस को बढ़ा रही है। अब रात 1 बजे तक घर बैठे जरूरत का सारा सामान घर पहुंचेगा। पहले यह नियम रात के 11 बजे तक के लिए था। लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग की कई कंपनियां रात के तीन बजे तक डिलीवरी करना शुरू कर चुकी हैं।

हालांकि रात एक बजे तक डिलीवरी की यह सुविधा अभी शुरुआती चरण में ही है। ऐसे में अभी यह सुविधा कुछ मेट्रों शहरों में ही की गई है। ऑनलाइन शॉपिंग की कंपनियों का कहना है कि जल्द ही इस सुविधा को मेट्रो शहरों से बाहर भी लागू किया जाएगा। स्विगी की ग्रॉसरी डिलीवरी विंग स्विगी इंस्टामार्ट ने किराना डिलीवरी के समय को रात एक बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। स्विगी इंस्टामार्ट के स्पोकपर्सन ने कहा कि देश के 25 मेट्रो शहरों में हमारी डिलीवरी सुबह के सात बजे से रात के एक बजे तक की जा रही है।


स्विगी इंस्टामार्ट ने इस सुविधा की जानकारी बकायदा अपने ग्राहकों को टेक्सट मैसेज भेजकर दी है। स्विगी इंस्टामार्ट की ओर ग्राहकों को भेजे गए टेक्सट मैसेज में कहा गया है कि अब हम एक बजे तक खुले हैं ... एक बजे तक आपकी जरूरतों का ख्याल रखेंगे। स्विगी इंस्टामार्ट के अलावा रिलायंस समर्थित डंजो ने देर रात दो बजे तक सामानों की डिलीवरी करने की सुविधा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले जान लें ये नियम, वरना आप हो सकते हैं ठगी का शिकार


सॉफ्टबैंक समर्थित ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने बताया कि जून से 12 महीनों में ऑर्डर में 16 गुना वृद्धि देखी है। जिसमें बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे मेट्रों शहर शीर्ष पर हैं। रिलायंस समर्थित डंजो की फाइनंस चीफ मृणमयी ओके ने कहा, "हम अपने ऑर्डर वॉल्यूम का एक अच्छा हिस्सा देर रात में भी देख रहे हैं।" ऐसे में देर रात तक सामानों की डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है।


ऑनलाइन शॉपिंग के जानकारों का कहना है कि ग्रॉसरी प्रोडक्टों की लेट नाइट डिलीवरी ऑनलाइन कंपनियों के लिए एक नया वॉर जोन बन गया है। सभी कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्लान कर रही है। बताते चले कि मेट्रो शहरों में देर रात तक काम होता है। ऐसे में ऑफिस से देर रात घर लौटने पर जरूरत के किसी सामान की कमी होने पर लोगों के सामने उस समय दुकान पर जाकर शॉपिंग का ऑप्शन नहीं होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना ही पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान वरना हो जाएंगे कंगाल