8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले जान लें ये नियम, वरना आप हो सकते हैं ठगी का शिकार

कई बार ऐसा होता है, जब ग्राहक ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने के बाद उनकी सर्विस से खुश नहीं होते और उसको लेकर कई तरह की शिकायत करते हैं। इसलिए आपको कंज्यूमर राइट्स के बारे में पता होना जरूरी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 7 May 2022, 4:05 PM IST

आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करना पसंद करते हैं। शायद आपने भी की होगी। फेस्टिवल सीजन में तो ऑनलाइन शॉपिंग में कई गुना की तेजी आ जाती है। एक कंज्यूमर के तौर पर आप ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट से खरीदारी करते हैं। लेकिन क्या ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको अपने कंज्यूमर राइट्स (Consumer Rights) के बारे में पता होता है? बहुत लोग हैं जो इसके बारे में नहीं जानते। हम आपसे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई बार ऐसा होता है, जब ग्राहक ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने के बाद उनकी सर्विस से खुश नहीं होते और उसको लेकर कई तरह की शिकायत करते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की समस्या आ रही है। ऐसे में आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में.....

1. ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार समय-समय पर नए नियम लेकर आती रहती है। हाल में सरकार ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया था। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको अपने इन अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए।

2. ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त आपको ये पता होना चाहिए कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बेचे जाने वाले सामानों पर कंट्री ऑफ ओरिजिन यानी सामान किस देश में बना है यह होना जरूरी है।

3. ऑर्डर कैंसिल करने पर कंपनियां आपसे किसी प्रकार का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके पास कोई खराब या जाली प्रोडक्ट डिलीवर किया गया है। इस स्थिति में प्रोडक्ट पर रिटर्न या रिफंड की प्रक्रिया जरूरी है।

4. सेलर यानी विक्रेता से जुड़ी डीटेल में पता, टेलीफोन नंबर, रेटिंग की जानकारी होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कंपनी को 48 घंटे के भीतर प्रतिक्रिया देनी होगी। वहीं अगर ई-कॉमर्स कंपनी शेड्यूल तारीख से देरी पर किसी प्रोडक्ट की डिलीवरी करती है। इस स्थिति में आपके पास प्रोडक्ट की वापसी का अधिकार है।

5. ई-कॉमर्स कंपनियों को 30 दिनों के भीतर रिफंड से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरी करना जरूरी है। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको ई-शॉपिंग से जुड़े इन अधिकारों और नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।