30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Home Loan को बनाना चाहते हैं ब्याज फ्री? इस फॉर्मूले को करें फॉलो, बच जाएंगे लाखों रुपये

How to make Home Loan Interest Free: होम लोन में चुकाया जाने वाला कुल ब्याज अक्सर मूलधन से बड़ी रकम हो जाता है। होम लोन सबसे लंबी अवधि का लोन है। यह सिक्योर लोन होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 30 Sep 2025, 12:50 PM IST

How to make Home Loan Interest Free

होम लोन सबसे लंबी अवधि का लोन होता है। (PC: Pexels)

जब घर खरीदने की बात आती है, तो होम लोन का जिक्र होना स्वाभाविक है। देश में बड़ी संख्या में लोग होम लोन लेकर घर खरीदते हैं। होम लोन एक सबसे लंबी अवधि का लोन होता है। जब आप होम लोन पर चुकाए जाने वाले कुल ब्याज की कैलकुलेशन करेंगे, तो पाएंगे कि यह रकम अधिकतर मामलों में मूलधन से भी ज्यादा हो जाती है। मान लीजिए आपने 9% ब्याज दर पर 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया, तो आप 20 साल में 34,78,027 रुपये तो ब्याज चुका देंगे। क्या यह ब्याज बचाया जा सकता है। सीधे तौर पर तो नहीं.. लेकिन हां, आप इसकी भरपाई जरूर कर सकते हैं।

क्या करना होगा आपको?

जिस दिन से आपका होम लोन शुरू हो, उस दिन से आप एक म्यूचुअल फंड एसआईपी भी शुरू कर सकते हैं। ऊपर के उदाहरण को ही लें, तो जब आप 30 लाख रुपये का होम लोन लें, तब 5,200 रुपये महीने की एसआईपी भी शुरू कर दें। यह एसआईपी 12% सालाना औसत रिटर्न के हिसाब से 20 साल में 47,83,258 रुपये का फंड तैयार कर देगी। इसमें 12,48,000 रुपये निवेश राशि और 35,35,258 रुपये ब्याज आय होगी। इस तरह 20 साल में आप होम लोन में 34,78,027 रुपये ब्याज चुकाएंगे और एसआईपी में 35,35,258 रुपये ब्याज कमा लेंगे।

सिर्फ 2500 रुपये की SIP से कमा लेंगे 68 लाख का ब्याज

मान लीजिए आप 40 लाख रुपये का होम लोन 8% ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हैं। इस होम लोन में आपकी मंथली EMI 29,351 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल 65,66,210 रुपये ब्याज चुकाएंगे। अब अगर आप इस होम लोन के साथ ही 2500 रुपये महीने की एसआईपी भी शुरू कर दें, तो 30 साल में आपके पास 77,02,433 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 9,00,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी और 68,02,433 रुपये ब्याज आय होगी। इस तरह आपके होम लोन के ब्याज की भरपाई हो जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार