30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wife के साथ Home Loan लेने के हैं कई सारे खास फायदे, बच जाएगा आपका काफी पैसा

Personal Finance Tips: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे कई राज्यों में महिला को सह-स्वामी बनाने या महिला के नाम रजिस्ट्री करवाने पर रजिस्ट्रेशन फीस में अच्छी-खासी छूट मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 29 Jul 2025, 9:59 AM IST

Benefits of taking home loan with wife

पत्नी के साथ जॉइंट होम लोन लेने के कई फायदे हैं। (PC: Pixabay)

Personal Finance Tips: घर खरीदना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी खरीदारी होती है। एक साथ इतनी बड़ी रकम हर किसी के पास उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। होम लोन सबसे लंबी अवधि का लोन होता है। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपको अपनी वाइफ के साथ होम लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए। इसके कई सारे फायदे हैं। ऐसा करने से आपका काफी पैसा भी बच जाएगा। आइए जानते हैं।

महिलाओं को मिलता है सस्ता होम लोन

बहुत से बैंक महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दर पर 0.05 फीसदी की छूट देते हैं। भले ही यह छूट काफी कम हो, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह आपका काफी पैसा बचा सकती है।

लोन में मिल सकेगी बड़ी रकम

लोन का जॉइंट आवेदन आने पर बैंक आपको आसानी से बड़ी रकम का लोन दे सकता है। जॉइंट आवेदन से पति-पत्नी दोनों की इनकम जुड़ जाएगी और लोन के लिए आपकी एलिजिबिलिटी बढ़ जाएगी। साथ ही आपका लोन भी जल्दी से अप्रूव हो जाएगा। बैंक जॉइंट लोन देने में अधिक सहज होते हैं।

दोनों तरफ से बचेगा टैक्स

आप अपनी वाइफ के साथ जॉइंट होम लोन लेते हैं, तो आप दोनों 80C और 24B सेक्शन के तहत टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं। यानी एक साल में 3.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का फायदा मिल जाएगा।

कर्ज का बोझ होगा कम

पति-पत्नी दोनों मिलकर होम लोन लेंगे तो रिपेमेंट का बोझ भी बंट जाएगा। जॉइंट लोन में दोनों पार्टनर मिलकर ईएमआई भरते हैं, इससे किसी एक पर कर्ज का ज्यादा दबाव नहीं होगा।

रजिस्ट्रेशन फीस में मिलेगी छूट

अगर आप महिला को घर में को-ऑनर बनाते हैं, तो कई राज्य रजिस्ट्रेशन फीस में डिस्काउंट भी देते हैं। कई राज्यों में महिला के नाम रजिस्ट्री कराने पर फीस में अच्छी-खासी छूट मिलती है। इससे आपका काफी पैसा बच जाएगा।

डिफॉल्ट का रिस्क होगा कम

जॉइंट लोन में जब दोनों लोग मिलकर ईएमआई भरेंगे, तो डिफॉल्ट होने का खतरा कम होगा। साथ ही ईएमआई चुकाने में अनुशासन भी बना रहेगा। कपल साथ मिलकर बजट बनाने और सेविंग्स को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं। इससे दोनों के क्रेडिट स्कोर में इजाफा होगा। यह आपको फ्यूचर में कोई दूसरा लोन लेने में भी मदद करेगा।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार