4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन बैंक में है आपका अकाउंट तो 01 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  इंडियन बैंक ने कहा है कि एक अक्टूबर के बाद अगर कोई पुराना चेकबुक इस्तेमाल करेगा तो पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। ऐसे में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए खाताधारक नए चेकबुक के लिए आवेदन कर दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Aug 2021, 11:13 PM IST

indian bank

नई दिल्ली। यदि इंडियन बैंक (Indian Bank) में आपका अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। इलाहाबाद बैंक ( Allahabad Bank ) का इंडियन बैंक (Indian Bank) में विलय हो जाने के बाद कई चीजों में बदलाव तेजी से जारी है। ऐसे में अगर आप समय रहते अपने कामों को पूरा नहीं करते हैं तो बाद में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे अपने खाताधारकों को राहत दिलाने के लिए बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से अपील की है कि वे 01 अक्टूबर 2021 से पहले कुछ कामों को निपटा लें।

Read More:

- केंद्र सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को दे रही है 50% की छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

- SBI होम लोन पर दे रही है प्रोसेसिंग फीस में छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

पुराना चेकबुक नहीं करेगा काम

इंडियन बैंक ने चेकबुक से जुड़ा एक अलर्ट ग्राहकों के लिए जारी किया है। बैंक ने पुराना चेकबुक इस्तेमाल करने वाले खाताधारकों से नए चेकबुक के लिए तत्काल आवेदन करने को कहा है। बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मैसेज जारी कर ग्राहकों से नए चेकबुक लेने की अपील की है। बैंक ने कहा कि एक अक्टूबर के बाद अगर कोई पुराना चेकबुक इस्तेमाल करेगा तो पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।

01 अप्रैल 2020 को हुआ था इलाहाबाद बैंक का विलय

इंडियन बैंक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इलाहाबाद बैंक के एमआईसीआर कोड ( MICR code ) और चेकबुक ( Cheque books ) एक अक्टूबर से बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अपनी पास की शाखा से चेकबुक का आवेदन कर दें। बता दें कि 01 अप्रैल 2020 से इलाहाबाद बैंक इंडियन बैंक इंडियन बैंक में विलय हो गया था। ऐसे में इलाहाबाद बैंक के ग्राहक इंडियन बैंक में तब्दील हो गए। लेकिन इन ग्राहकों के पास चेकबुक अपने पुराने बैंक का होने से इंडियन बैंक को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा था। इसलिए बैंक ने एक अक्टूबर से पुराने चेक बुक को बंद करने का एलान किया है।

Read More:

- 73.5 रुपए महंगी हुई एलपीजी सिलेंडर, महंगा हो सकता है खाने-पीने का सामान

- 6 कंपनियों के डूबे 96,642 करोड़, रिलायंस के निवेशकों का हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

- BSNL ने गंवाए 10.57 करोड़ ग्राहक, निजी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर हुई 89.83 फीसदी