अब भारत की अर्थव्यवस्था करीब 1268 खरब रुपए की हो गई है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी 2014 में 2.067 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
सिर्फ 7 सालों में भारत ने अपनी इकॉनमी में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ लिया है। आय की बात करें, तो अब भी भारत निम्म मध्य आय वर्ग में है। भारत की सकल राष्ट्रीय आय प्रति व्यक्ति 1,01,430 रुपए है।