13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Palm Oil Export Ban : पाम आयल एक्सपोर्ट पर से बैन हटाने जा रहा इंडोनेशिया, अब भारत में खाद्य तेल सस्ते होने की उम्मीद

Palm Oil Export Ban : इंडोनेशिया पाम आयल एक्सपोर्ट पर लगे बैन को हटाने जा रहा है। इंडोनेशिया के द्वारा पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से विश्व भर के वनस्पति तेल बाजारों में हलचल मच गई है। वहीं अब भारत में खाद्य तेल सस्ता होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
Indonesia is going to lift the ban on palm oil export, now edible oil is expected to be cheap in India

Indonesia is going to lift the ban on palm oil export, now edible oil is expected to be cheap in India

Palm Oil Export Ban : विश्व भर के वनस्पति तेल बाजारों के साथ-साथ भारत के लिए अच्छी खबर है। अब जल्दी ही खाने वाले महंगे तेल सस्ते हो सकते हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पाम आयल एक्सपोर्ट पर लगे बैन को हटाने का ऐलान किया है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है, जिसके बाद इंडोनेशिया सोमवार से पाम आयल एक्सपोर्ट पर लगे बैन को हटाने जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने यह फैसला पाम आयल उद्योग में काम करने वाले 17 मिलियन श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

आपको बता दे कि दुनिया के शीर्ष पाम तेल निर्यातक इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल को पाम आयल एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था। इंडोनेशिया ने तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था।

यह भी पढ़ें: GST पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जीएसटी काउंसिल की सिफारिश मानने के लिए बाध्य नहीं सरकारें


बैन का इंडोनेशियाई किसानों ने किया विरोध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाम आयल एक्सपोर्ट पर बैन लगने के बाद सैकड़ों इंडोनेशियाई छोटे किसानों ने राजधानी जकार्ता व देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करके इसे हटाने की मांग की। पाम आयल एक्सपोर्ट पर बैन लगने से उनकी आय पर असर पड़ रहा है। इंडोनेशियन ऑयल पाम फार्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाट मनुरुंग ने कहा कि खाना पकाने के तेल की घरेलू कीमत कम करने के लिए निर्यात में लगाए गए प्रतिबंध ने लगभग 16 मिलियन किसानों के सामने आर्थिक कठिनाई पैदा कर दी है।


पाम आयल एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के बाद भी नहीं कम हुए दाम

अप्रैल में पाम आयल एक्सपोर्ट में बैन लगने के पहले थोक में तेल की औसत कीमत 19,800 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं बैन के बाद इसकी कीमत पहले लगभग 17,200 व फिर और घटकर 17,600 रुपए प्रति लीटर हो गई। राष्ट्रपति ने बयान जारी करते हुए बताया कि थोक में तेल की कीमत लक्ष्य के अनुसार कम नहीं हुई है। अभी इसकी कीमत थोक में 14,000 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है, लेकिन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पाम आयल एक्सपोर्ट पर लगे बैन को हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अलगाववादी नेता यासीन मलिक आतंकवाद से जुड़े मामले में दोषी करार, 25 मई को होगी अगली सुनवाई