18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारोबार

90 करोड़ का लहंगा पहन खूबसूरत लग रही थी ईशा अंबानी, शादी में खर्च किए थे 700 करोड़

ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को हुई थी। ईशा अंबानी का विवाह आनंद पीरामल के साथ हुआ इस शादी में खर्च हुए थे 700 करोड़ ईशा के लहंगे की कीमत थी 90 करोड़ ईशा अंबानी का लंहगा रहा काफी चर्चे में

Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Dec 15, 2020

नई दिल्ली। आज का दिन मुकेश अंबानी के लिए काफी खास है क्योकि आज ही के दिन उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को हुई थी। ईशा अंबानी का विवाह आनंद पीरामल के साथ पूरी रीतिरिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। बैसे तो हर लड़की अपनी शादी के दिन खास नजर आती है लेकिन जब बात किसी अमीर घराने की हो तो उनकी हर बात पर लोगों की नजर थमी रहती है। जैसे की दुनिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के यहां होने वाली शादी की, जिसमें उनकी बड़ी बेटी ईशा अंबानी की शादी को आज भी कोई भूल नही पाया है। अपने पिता और भाईयों का हाथ थामे जिस समय ईशा अंबानी सबके सामने आई हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था। ज्वैलरी से लेकर आउट फिट तक उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। इस शादी में ईशा अंबानी का लंहगा काफी चर्चे में रहा है। क्योकि जैसे ही इस लहगे की कीमत के बारे में लोगों को पता सभी की सासें थम कर रह गईं। ईशा ने अपने पूरे आउटफिट के लिए 90 करोड़ रूपए खर्च किए थे।

700 करोड़ किए थे खर्च(Isha Ambani Wedding Cost)

मुकेश अंबानी ने अपने लाड़ली बेटी की शादी में दिल खोलकर खर्च किया था। जानकारी के अनुसार बताया जाताहै कि इस शादी में आने वाला खर्चा 700 करोड़ रुपए का था। शाही अंदाज में हुई इस शादी में खाने से लेकर, मेहमानों की हर सुविधाओं का ख्याल रखा गया था।

ईशा और आनंद की शादी के दो साल पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी इनकी शादी के चर्चे हर किसी की जुंवा परबने हुए है। इस शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड, राजनीति हर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शिरकत की थी। यहां तक की देश ही नहीं विदेशों से भी कई हस्तियां इस शाही शादी का हिस्सा बनीं थीं।