
शेयर बाजार आज सपाट ट्रेड कर रहा है। (PC: Freepik)
भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को लाल निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 141 अंक की गिरावट के साथ 81,574 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 45 अंक की मामूली गिरावट के साथ 81,670 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.20 अंक की बढ़त के साथ 25,061 पर सपाट ट्रेड करता दिखा।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी बीईएल और भारती एयरटेल में देखने को मिली। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचयूएल, ट्रेंट, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट के शेयर में तेजी देखने को मिली। इससे इतर टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिली।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरूआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.70 फीसदी दिखी। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.14 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.36 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.08 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.31 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.11 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.23 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.07 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.24 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.51 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.21 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.23 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.39 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.05 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.39 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.01 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
Updated on:
25 Sept 2025 09:46 am
Published on:
25 Sept 2025 09:46 am
