
New currency notes
8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से 1 जनवरी 2017 तक आयकर विभाग और जांच एजेंसियां ने कई कार्रवाइयां की हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक़ इस बीच लगभग 1100 मामलों में कार्रवाई की गई, जिसमें 556 सर्वे, 253 छापेमारी और 289 मामले कैश जब्त करने के सामने आए।इस दौरान आयकर विभाग ने कुल 562 करोड़ रुपये जब्त किए। इस रकम में 110 करोड़ रुपये के नोट नई करेंसी के रूप में थे।
दूसरी तरफ आयकर विभाग ने 1 जनवरी 2017 तक 4663 करोड़ की अघोषित आय का भी खुलासा किया। साल के पहले दिन तक आयकर विभाग ने वेरिफिकेशन के लिए 5062 लोगों को नोटिस भी जारी किया। इनमें 500 मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के हवाले किए गए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ 500 और 2,000 रुपये के नये नोटों को चलन में लाया गया।
Published on:
03 Jan 2017 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
