
- 50 लाख नोट चलन से बाहर हो जाते हैं हर साल। इनका वजन कई टन होता है।
1.
3.
जरूरत का कागज होशंगाबाद की सिक्योरिटी पेपर मिल रिजर्व बैंक को देती है। यह कागज जर्मनी, जापान और ब्रिटेन आदि से आयात किया जाता है। फिलहाल कागज जर्मनी से आया है, जिसे अन्य किसी देश को देने की मनाही है। पहले यही कागज पाकिस्तान में इस्तेमाल होता था।
छपाई की स्याही देवास में तैयार होती है, जो छापेखानों को भेजी जाती है। नोट पर उभरी हुई छपाई के लिए स्याही सिक्किम स्थित स्वीस फर्म की यूनिट सिक्पा में बनाई जाती है। कागज और स्याही मिलने के बाद इस डिजाइन को नासिक, देवास, मैसूर और सालबोनी की चार सरकारी प्रेस छापती हैं।
शीट पर छपे नोटों पर नंबर डाले जाते हैं। फिर नोटों को काटने के बाद एक-एक नोट की जांच की जाती है। फिर इन्हें पैक किया जाता है। पैकिंग के बाद बंडल विशेष सुरक्षा में ट्रेन से भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में पहुंचाए जाते हैं। फिर 4200 से ज्यादा चेस्ट यानी मुद्रा तिजोरियों तक नोट पहुंचाए जाते हैं।
चेस्टों से सरकारी और निजी बैंक और उनके एटीएम तक नोट पहुंचते हैं।
एटीएम और बैंक से नोट उपभोक्ताओं तक पहुंचते हैं।
खराब नोट पुन: बैंकों तक आते हैं
बैंक इन्हें रिजर्व बैंक के निर्गम कार्यालय पहुंचाते हैं। निर्गम कार्यालय में ज्यादा खराब नोट नष्ट कर दिए जाते हैं और उनकी संख्या रिजर्व बैंक को बताई जाती है। बाकी को सुधार कर पुन: चलन में भेजा जाता है।
Published on:
19 Nov 2016 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
