1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2019: जानें हेल्थ केयर सेक्टर को निर्मला सीतारमण से क्या हैं उम्मीदें

Healthcare Sector Budget 2019: Budget 2019 में Health Sector के लिए हो सकता है कुछ ख़ास दवाइयों और चेक-अप पर लगने वाले टैक्स पर मिल सकती है छूट कैंसर और दिल की बीमारियों का इलाज करवाना हो सकता है सस्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 5 Jul 2019, 9:36 AM IST

health budget

Budget 2019: जानें हेल्थ केयर सेक्टर को निर्मला सीतारमण से क्या हैं उमीदें

नई दिल्ली:निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) अब से कुछ ही घंटों में देश का आम बजट 2019 ( budget 2019-20 ) पेश करने जा रही हैं, ऐसे में देश की जनता को उम्मीद है कि इस बार के बजट में हेल्थ सेक्टर को बड़ा तोहफा मिल सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से लोकलुभावन वादे किए थे और आज वो समय है जब जनता को हेल्थ बजट से काफी उमीदें हैं क्योंकि देश में लाखों लोगों के लिए आज भी आम इलाज का खर्च उठा पाना काफी मुश्किल है। तो चलिए जानते हैं कि हेल्थ केयर सेक्टर ( Health Care sector ) को 2019 बजट से क्या उम्मीदें हैं।

Senior Citizens को सरकार दे सकती है तोहफा, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का प्लान

टैक्स में छूट

देश में हरसाल हार्ट डिजीज पेशेंट्स की संख्या बढ़ रही है साथ ही साथ कैंसर के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इन दोनों ही बीमारियों के इलाज का खर्च बेहद महंगा होता है ऐसे में अगर टैक्स में छूट दे दी जाए तो चेक-अप से लेकर दवाइयों के दाम में लोगों को काफी राहत मिलेगी और इन गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना बेहद ही आसान हो जाएगा।

बिन रोजगार के आंकड़ों का आर्थिक सर्वे 2019, सरकार के दावों में नहीं दिखा दम

आयुष्मान भारत योजना

गरीब परिवारों के लिए इलाज करवाना बेहद मुश्किल होता है ऐसे में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछले साल आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की थी जिसका मकसद निर्धन और गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध करवाना था। सरकार की यह योजना काफी सफल भी रही और आंकड़ों के मुताबिक़ इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना में 1200 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी गई थी। लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस योजना से और ज्यादा परिवारों को जोड़ेगी साथ ही फंड की रकम भी पहले से ज्यादा होगी।

Budget 2019 : नकदी संकट को कम करने और नए रोजगार बढ़ाने पर रहेगा वित्त मंत्री का फोकस