
नई दिल्ली। अगस्त महीने के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ( IOC ) ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से खाने-पीने का सामान महंगा हो सकता है।
Read More:
एलपीली सिलेंडर का दाम बढ़ने के बाद चेन्नई में इसकी कीमत 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत 73 रुपए बढ़कर 1623 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 72.50 रुपए बढ़कर 1629 रुपए और मुंबई में 72.50 रुपए बढ़कर 1579.50 रुपए हो गए हैं। जबकि चेन्नई में 73.50 रुपए बढ़कर 1761 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
घरेलू गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं
14.2 किलोग्राम भार वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यानी जुलाई महीने में गैसे सिलेंडर के दाम हैं वही अगस्त महीने में रहेंगे। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की थी। देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 834.50 रुपए हैं। मुंबई में 834.50 रुपए, कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।
Read More:
Updated on:
01 Aug 2021 10:33 pm
Published on:
01 Aug 2021 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
