
नई दिल्ली। मैकडॉनल्ड्स ने अपने उत्तर और पूर्वी भारत के आउटलेट्स पर खाना न खाने की हिदायत दी है।मैकडॉनल्ड्स ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है की इन ऑउटलेट्स पर खाना उनके स्वस्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
मैकडॉनल्ड्स ने चेताया CPRL द्वारा चलाये जा रहे ऑउटलेट्स से रहें सावधान
मैकडॉनल्ड्स ने चेताया है कि उत्तर और पूर्वी भारत में कनॉट प्लाजा रेस्तरां प्राइवेट लिमिटेड (CPRL) द्वारा चलाये जा रहे ऑउटलेट्स पर खाना उचित गुणवत्ता वाला नहीं है। मैकडॉनल्ड्स के प्रवक्ता ने बताया कि इन ऑउटलेट्स में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्रियों की क्वॉलिटी ग्लोबल स्टैंडर्ड द्वारा निर्धारित पैमाने के मुताबिक नहीं है और इसलिए इन रेस्टोरेंटों को बंद करने की जरूरत है।
CPRL द्वारा उत्तर और पूर्वी भारत में करीब 160 ऑउटलेट्स का संचालन
बता दें कि मैकडॉनल्ड्स के पूर्व पार्टनर CPRL द्वारा उत्तर और पूर्वी भारत में करीब 160 ऑउटलेट्स चलाये जा रहे हैं। हालांकि इनमें से 84 रेस्टोरेंटों को इस सप्ताह ही बंद कर दिया गया था। फूड कंपनी के भारतीय प्रवक्ता ने बताया कि सीपीआरएल के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट रद्द हो जाने के बाद मैकडॉनल्ड्स इस बात की जिम्मेदारी नहीं ले सकता कि उनके द्वारा संचालित रेस्टोरेंट खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति और ऑपरेशनल स्टैंडर्ड का पालन कर रहे हैं या नहीं।
मैकडॉनल्ड्स और सीपीआरएल के बीच चल रहा है कानूनी विवाद
आपको बता दें कि मैकडॉनल्ड्स और सीपीआरएल के विक्रम बक्शी के बीच मालिकाना हक को लेकर पिछले काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है। अगस्त में मैकडॉनल्ड्स ने CPRL के साथ फ्रेंचाइजी अग्रीमेंट भी रद्द कर दिया था। जिसके साथ ही कई आपूर्तिकर्ताओं ने भी CPRL का साथ छोड़ दिया था, लेकिनइसके बावजूद भी CPRL ने रेस्टोरेंट का संचालन जारी रखा।
CPRL ने भी दिया जवाब
मैकडॉनल्ड्स के प्रवक्ता ने CPRL के नए पार्टनर पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'अज्ञात ड्रिस्ट्रीब्यूशन सेंटर मैकडॉनल्ड्स सिस्टम के साथ आपूर्ति के लिए अधिकृत नहीं है।'
अमरीकी चैन द्वारा उठाये गए खाने की गुणवत्ता पर सवाल पर बक्शी ने जवाब दिया।उन्होंने कहा कि, 'असल में यह किसी विडंबना से कम नहीं कि मैकडॉनल्ड्स अचानक ही भारत के खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर चिंतित हो गया।' उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में CPRL सीईओ सहित कई लोगों ने उनका ध्यान इस मामले में खींचने कि कोशिश की, लेकिन इस पर पहले एक बार भी उनकी प्रतिक्रिया नहीं आयी।
Published on:
29 Dec 2017 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
