28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Multibagger Stock: 1 लाख के कर दिये 29 लाख, आज भी अपर सर्किट में हुआ बंद, इस शेयर ने निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न

Multibagger Stock: Websol Energy System का शेयर कुछ सालों में मल्टीबैगर बन गया है। मजबूत नतीजों और बिजनेस विस्तार के चलते इसमें तेजी आई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 28, 2026

Multibagger Penny Stock

Websol Energy System के शेयर में बड़ा उछाल आया है। (PC: AI)

Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में पैसे बनाना आसान नहीं होता और अगर बात पेनी स्टॉक्स की हो तो जोखिम और भी बढ़ जाता है। लेकिन कभी-कभी यही छोटे शेयर बड़ा कमाल कर जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है Websol Energy System की, जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कुछ साल पहले तक यह शेयर सिर्फ 1.25 रुपये के आसपास था। आज वही शेयर 120 रुपये के पार पहुंच चुका है। यानी जिसने धैर्य रखा, उसकी किस्मत चमक गई। मंगलवार को भी शेयर ने 5% का अपर सर्किट छूते हुए 122.20 रुपये का स्तर हासिल कर लिया है।

कम समय में तगड़ा रिटर्न

Websol Energy System का शेयर पिछले एक महीने से शानदार रिटर्न दे रहा है। पिछले एक हफ्ते में यह शेयर करीब 38% उछला है। एक महीने में इस शेयर का रिटर्न 72% है। वहीं, इस साल अब तक यह शेयर करीब 38% की बढ़त ले चुका है। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें करीब 13% की गिरावट भी आई है।

लंबी अवधि में किया मालामाल

अगर किसी ने 5 साल पहले इस शेयर में पैसा लगाया होता, तो आज उसे 2800% से ज्यादा रिटर्न मिल चुका होता। 3 साल में भी करीब 1300% का बंपर फायदा हुआ है। अगर कोई निवेशक इस शेयर में 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाता, तो आज उसके पास 29 लाख रुपये होते। वहीं, अगर 3 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए जाते, तो आज 14 लाख रुपये हो जाता। अगर 1 महीने पहले कोई इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाता, तो आज यह रकम 1.72 लाख रुपये हो जाती। वहीं, 1 साल पहले अगर 1 लाख रुपये लगाया जाता, तो यह निवेश आज घटकर करीब 86 हजार रुपये रह जाता।

कैसा है कंपनी का रिजल्ट

कंपनी के हालिया नतीजे भी इस तेजी की वजह है। FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 125 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 158% ज्यादा है। कंपनी ने Q4 में 401 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। एक साल पहले की समान अवधि में यह 173 करोड़ रुपये था। FY26 में कंपनी ने 303 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल से करीब 96% ज्यादा है।