नई दिल्ली। ऑयल इंडिया लिमिटेड ( Oil India Limited ) और गेल इंडिया ( Gail India ) को सबसे बडऱ राहत मिली है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ( Department of Telecom ) की ओर से दोनों को दिए गए एजीआर ( AGR ) के नोटिस को वापस ले लिया है। सरकारी पीएसयू में शामिल दोनों कंपनियों पर एजीआर का 2.3 लाख करोड़ रुपए बकाया था। जिनमें से गेल को 1.83 लाख करोड़ और ऑयल इंडिया को 48,489 करोड़ रुपए चुकाना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने एजीआर मामले में सुनवाई के दौरान टेलीकॉम डिपार्टमेंट को जमकर लताड़ लगाई थी। जिसके तहत कोर्ट ने कहा था कि विभाग की ओर से उसके फैसले की गलत व्याख्या की गई है। उसका फैसला प्राइवेट कंपनियों के लिए था। सरकार की ओर से पीएसयू कंपनियों का नाम नहीं लिया था। इस फैसले के बाद शेयर बाजार में ऑयल कंपनियों के शेयरों में काफी उछाल देखने को मिला है।