6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 वजहों से आज Share Market में आई भारी तेजी, IT शेयर उछले, प्राइवेट बैंकों में गिरावट

Share Market: ईरान और इजराइल के बीच आज सीजफायर उल्लंघन की कोई खबर सामने नहीं आने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है।

2 min read
Google source verification
Share Market Today

भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई है। (PC: Pixabay)

Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.85 फीसदी या 700 अंक की बढ़त लेकर 82,755 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.80 फीसदी या 200 अंक की बढ़त लेकर 25,244 पर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 2990 शेयरों में से 2135 शेयर हरे निशान पर, 776 शेयर लाल निशान पर और 79 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए हैं।

इन वजहों से आज आई तेजी:

  1. ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर के उल्लंघन की आज कोई खबर सामने नहीं आयी है। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली और बाजार में खरीदारी की।
  2. भूराजनैतिक तनाव में कमी आने से निवेशकों का फोकस अब घरेलू फंडामेंटल्स पर सिफ्ट हो गया है, जो मजबूत बने हुए हैं।
  3. एफपीआई की बिकवाली की भरपारई डीआईआई की खरीदारी से हो रही है। पिछले सत्र में एफपीआई ने 5,266 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। दूसरी तरफ डीआईआई ने 5,209 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
  4. क्रूड ऑयल की कीमतों में स्थिरता ने भी घरेलू मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया है।
  5. निफ्टी-50 ने मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर 25,250 को पार किया है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इंडेक्स आगे 25,800 तक जाएगा।

इन सेक्टर्स के शेयरों में आई तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.98 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.61 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.99 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.37 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.71 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.43 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.62 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.20 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.60 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.96 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.27 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.04 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। सिर्फ निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.05 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें:
खुल गया साल का सबसे बड़ा आईपीओ, HDFC Bank का है सपोर्ट, आपको लगाना चाहिए या नहीं पैसा?

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा में दर्ज हुई है। इसके अलावा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, जोमैटो, मारुति, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, आईटीसी, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी दर्ज हुई। इससे इतर एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और बीईएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।