31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद अपडेट करें आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर

आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मदद ले सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पोर्टल के जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ippbonline.com पर जाएं। यहां पर सर्विस रिक्वेस्ट वाले ऑप्शन में जाना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 11 Aug 2024, 12:27 PM IST

Aadhar update

Aadhar update

आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मदद ले सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पोर्टल के जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ippbonline.com पर जाएं।

यहां पर सर्विस रिक्वेस्ट वाले ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद नॉन-आइपीपीबी बैंकिंग को ओपन करें। डोरस्टेप बैंकिंग पर क्लिक करें। अब आधार-मोबाइल अपडेट का बॉक्स दिखाई देगा, जिस पर आपको टिक करना होगा। फिर नीचे एक फॉर्म दिखाई देगा। यहां पर सभी डिटेल दर्ज करें।

अंत में फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर टैप करें। आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद डाक विभाग द्वारा आपसे सम्पर्क किया जाएगा। आपकी उपलब्धता के आधार पर बायोमैट्रिक्स को पंजीकृत करने और केवाइसी को पूरा करने के लिए आपके घर आएगा। एक बार बायोमैट्रिक्स हो जाने के बाद कुछ दिनों में आधार में मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार