अभी तक इस स्कीम से 84 लाख जुड़े
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अटल पेंशन योजना के मौजूदा चैनल को और मजबूत बनाने के लिए यह महसूस किया गया कि नये भुगतान बैंक और लघु वित्त बैंक ग्राहकों तक पहुँच बढ़ाने में मददगार होंगे। योजना में लोगों की भागीदारी से न सिर्फ पेंशन प्राप्त सुरक्षित समाज बनता है, बल्कि बैंकों को भी शुल्क के रूप में बड़ी मात्रा में आमदनी प्राप्त होती है। उसने बताया कि 23 जनवरी 2018 तक अटल पेंशन योजना से 84 लाख लोग जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत अब तक 3,194 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है।