FSN ई- कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली कंपनी NYKAA दो दिन बाद यानि 28 अक्टूबर से निवेशकों के लिए अपने दरवाजें खोल देगी। IPO की यह प्रक्रिया 1 नंबवर तक चलेगी। कंपनी ने एक शेयर की बेस प्राइज 1,085 से 1,125 रूपये तय की है। कंपनी के इस IPO के माध्यम से लगभग 5,332 करोड़ जुटाने का अनुमान है। कंपनी 630 करोड़ के शेयर खुले बाजारों में उतारेगी, जबकि शेष शेयरधारकों और प्रमोटर्स को प्रदान किए जाएंगे।