1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paytm ने शुरू की नई सेवा: बिना पैसे दिए बुक करें ट्रेन टिकट, ऐसे उठाएं फायदा

पेटीएम के यूजर के लिए खुशखबरी है। अब पेटीएम यूजर्स को रेलवे टिकट खरीदने के लिए तुरंत पैसे नहीं देने पड़ेंगे। यूजर्स रेलवे टिकट के पैसों का भुगतान बाद में कर पाएंगे। हाल ही में पेटीएम और आईआरसीटीसी के बीच साझेदारी हुई है। इससे उन यूजर्स को बहुत फायदा होगा, जिनके पास टिकट बुकिंग के वक्‍त पर्याप्‍त पैसे नहीं होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 May 2022, 5:45 PM IST

paytm

paytm

पेटीएम (Paytm) का पूरा नाम Pay Through Mobile है। यह भारत की सबसे बड़ी मोबाइल पेमेंट और कॉमर्स से से जुड़ी प्लेटफार्म है। यह एक बहुत ही पॉपुलर ई-वॉलेट है जिसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। पेटीएम समय समय पर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट के साथ नई सेवाए प्रदान करता रहता है। अब पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए नई सेवा शुरू करने जा रहा है। पेटीएम यूजर्स को अब रेलवे टिकट खरीदने के लिए तुरंत पैसे नहीं देने पड़ेंगे। अब आप बिना पैसे दिए ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। पेटीएम गेटवे यूजर्स पेटीएम पोस्टपेड के लॉन्च होने के बाद आईआरसीटीसी की टिकट सेवाओं पर बुक नाउ पे लेटर की सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।

बिना पैसे दिए कराएं रेलवे टिकट की बुकिंग
पेटीएम पेमेंट गेटवे यूजर्स अब अपने प्लेटफॉर्म पर पेटीएम पोस्टपेड के लॉन्च के साथ आईआरसीटीसी टिकट सर्विस पर 'Book Now, Pay Later' का लाभ उठा सकते हैं। पेटीएम पोस्टपेड यूजर्स को बाद में पेमेंट का भुगतान करने के विकल्प के साथ तुरंत IRCTC के माध्यम से अपने टिकट बुक करने की अनुमति देता है। यह सुविधा फायदेमंद होगी क्योंकि यूजर्स तत्काल भुगतान किए बिना ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - एक भी रुपए लगाए बिना, कैसे करें टैक्स में बचत, जानिए टैक्स छूट का ये तरीका




यूजर्स को मिलेगा 30 दिन का समय
आपको बता दें कि पेटीएम पहले भी कई सेगमेंट में बाय नाउ, पे लेटर स्‍कीम चला रह है। यूजर्स को यह स्कीम काफी पसंद आई है। इसको देखते हुए अब आईआरसीटीसी टिकटिंग सर्विस में भी लागू किया गया है। पेटीएम पोस्‍टपेड 30 दिन की अवधि के लिए अपने यूजर्स को 60 हजार रुपये बिना ब्‍याज उधार दे रहा है। इस प्रकार से अब महीने का एक ही बिल बनाया आएगा।

यह भी पढ़ें - रोजाना 50 रु की बचत से मिल सकते हैं 35 लाख रु! जानिए क्या है सरकारी स्कीम



ऐसे करें टिकट बुक
— सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं।
— अपने यात्रा विवरण को दर्ज करें।
— इसके बाद पेमेंट सेक्‍शन में पे लेटर का विकल्प का चुनाव करें।
— अब पेटीएम पोस्‍टपेड पर क्लिक करें।
— इसके बाद पेटीएम पर लॉग इन करें।
— अब यूजर्स को एक ओटीपी मिलेगा, उसकी संख्या दर्ज करें।
— इस प्रकार से आप टिकट बुक कर सकते है।