
,,
अगर आप महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं, इसी बीच रूस ने भारत को 35 डॉलर प्रति बैरल डिस्काउंट के साथ कच्चे तेल देने का ऑफर किया है। अगर भारत और रूस के बीच यह डील फाइनल होती है तो देश में पेट्रोल और डीजल के दाम काफी कम हो सकते हैं।
अमेरिका और चीन के बाद भारत तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस से भारत ने 2021 में 1.20 करोड़ बैरल तेल को खरीदा था। भारत के द्वारा रूस से खरीदा गया तेल देश की कुल खपत का केवल 2% था। रूस और युक्रेन के बीच युध्द के चल रहा है जिसके कारण कई देशों ने उस पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। जिस कारण से रूस के सामने देश की आर्थिक स्थिति को ठीक रखने की चुनौती है। रूस इसी चुनौती से निपटने के लिए भारत को डिस्काउंट रेट में तेल देने का ऑफर किया है।
Published on:
01 Apr 2022 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
