
Petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम 11वें दिन नहीं बदले
Petrol-Diesel Price Today On 5 August 2021 नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में आज लगातार 19वें दिन भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आज के दिन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए व डीजल का दाम 89.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस वक्त देश में सबसे सस्ता पेट्रोल एवं डीजल पोर्ट ब्लेयर में तथा सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है।
अन्तरराष्ट्रीय बाजार में भी आज लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल के दाम में नरमी रही। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.20 डॉलर गिर कर 68.15 डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.18 डॉलर की गिरावट के बाद 70.38 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
आज श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.21 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 103.15 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल 110.28 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 98.76 डॉलर प्रति लीटर है। देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल की कीमत मुंबई में 107.83 रुपए, बेंगलुरू में 107.83 रुपए, पटना में 104.25 रुपए, जयपुर में 108.71 रुपए, दिल्ली में 101.84 रुपए, कोलकाता में 102.08 रुपए, चेन्नई में 101.49 रुपए, लखनऊ में 98.92 रुपए, आगरा में 98.32 रुपए, चंडीगढ़ में 97.93 रुपए प्रति लीटर है।
इसी प्रकार डीजल के भाव सबसे सस्ते पोर्ट ब्लेयर में 83.79 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत चंडीगढ़ में 89.50 रुपए, आगरा में 89.96 रुपए, लखनऊ में 90.26 रुपए, चेन्नई में 94.39 रुपए, दिल्ली में 89.87 रुपए, कोलकाता में 93.02 रुपए, पटना में 95.57 रुपए, बेंगलुरू में 95.26 रुपए, मुंबई में 97.45 रुपए, जयपुर में 99.02 रुपए प्रति लीटर है।
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Published on:
05 Aug 2021 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
