
Vedanta Oil and Gas के शेयर में भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.58 फीसदी या 443 अंक बढ़कर 76,922 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.59 फीसदी या 140 अंक बढ़कर 24,005 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में 3.58 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.07 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 2.08 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 1.15 फीसदी दर्ज हुई। बाजार में आज कई ऐसे शेयर रहे, जिनमें 20 फीसदी तक की भारी-भरकम तेजी देखने को मिली।
यह शेयर 20 फीसदी या 286 रुपये के उछाल के साथ 1717.90 रुपये पर बंद हुआ है। यह इस शेयर का नया 52 वीक हाई लेवल है। वहीं, 52 वीक लो 812 रुपये है, जो 6 मई 2026 को दर्ज हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 773.05 करोड़ रुपये है।
वेदांता ग्रुप की कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड का शेयर आज 19.98 फीसदी बढ़कर 38.68 रुपये पर बंद हुआ है। यह इस शेयर का नया ऑल टाइम हाई लेवल है। कंपनी का मार्केट कैप 15,125.38 करोड़ रुपये है।
भारत सीट्स लिमिटेड का शेयर आज 17.23 फीसदी या 32.71 रुपये बढ़कर 222.58 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का पीई रेश्यो 28.33 है। शेयर का 52 वीक हाई 239.45 रुपये है, जो 17 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 100.05 रुपये है, यह 27 जून 2025 को दर्ज हुआ था। इस शेयर का मार्केट कैप 1,430.84 करोड़ रुपये है।
यह शेयर आज 19.91 फीसदी या 4.33 रुपये चढ़कर 26.08 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 वीक हाई 41.90 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 19.66 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,270.62 करोड़ रुपये है।
Updated on:
01 Jul 2026 04:44 pm
Published on:
01 Jul 2026 04:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
