7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol-Diesel price Today: आज भी बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए कितना महंगा हुआ तेल

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (15 अक्टूबर, 2021) तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक बार फिर झटका दिया है। तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
3 min read
Google source verification
Petrol-Diesel price Today

Petrol-Diesel price Today

Petrol-Diesel Price Today on 15 October 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (15 अक्टूबर, 2021) तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक बार फिर झटका दिया है। तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल के दाम 33 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़ें हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.14 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.87 रुपये प्रति लीटर है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव (Know the latest prices of petrol and diesel in metros)
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में (Petrol Diesel Price in Delhi) पेट्रोल का दाम 105.14 रुपए जबकि डीजल 93.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई (Petrol Diesel Price in Mumbai) की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 111.09 रुपए व डीजल की कीमत 101.78 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Petrol Diesel Price in Chennai) में पेट्रोल 102.40 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 98.26 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता (Petrol Diesel Price in Kolkata) में पेट्रोल 105.76 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर है।























































शहर का नामपेट्रोल रुपए/लीटरडीजल रुपए/लीटर
दिल्ली105.1493.87
मुंबई111.09101.78
कोलकाता105.7696.98
चेन्नई102.4098.26
भोपाल113.62102.87
बेंगलुरु108.7399.47
चंडीगढ़101.1493.62
लखनऊ101.9994.27
नोएडा102.3694.47

11 राज्यों में डीजल 100 के पार
बीते दिन डीजल 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल 31 से 35 पैसे महंगा हुआ। वहीं बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। एक दिन मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। एक दिन पहले सोमवार को पेट्रोल (Petrol Price ) के दाम 29 पैसे तो वहीं डीजल (Diesel Price) के दाम में 35 पैसे बढ़ाए थे। देश 11 राज्यों में डीजल 100 रुपए से ज्यादा में बिक रहा है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है।

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card Update : आपका आधार असली है या नकली, घर बैठे ऐसे लगाए पता

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें :— बच्चों का Aadhaar Card बनाने के नियम में बदलाव, पहले से आसान हुई आवेदन प्रक्रिया

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।