
Petrol-Diesel Price Today
Petrol Diesel Price in 16 December 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के प्राइस में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी नजर आ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (16 दिसंबर, 2022) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश से बिहार तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार-
लखनऊ में भी पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 96.44 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 12 पैसे गिरकर 89.64 में मिल रहा है।
गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 1 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल की रेट कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के रेट 71 पैसे टूटकर 107.24 रुपये लीटर हो गए। वहीं डीजल 66 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये पर पहुंच गया है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर
– श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.93 रुपये और डीजल 98.11 रुपये प्रति लीटर
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Published on:
16 Dec 2022 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
